Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
Dr. Aditya of Purvanchal Hospital Arrested Following Deaths of New Mother and Two Newborn Daughters in ballia
{"_id":"69ca8e6cdecbd038450bffec","slug":"video-dr-aditya-of-purvanchal-hospital-arrested-following-deaths-of-new-mother-and-two-newborn-daughters-in-ballia-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रसूता व दो नवजात बच्ची की मौत पर पूर्वांचल अस्पताल के डॉ. आदित्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रसूता व दो नवजात बच्ची की मौत पर पूर्वांचल अस्पताल के डॉ. आदित्य गिरफ्तार
बलिया जिले के पूर्वांचल अस्पताल में दुबहर थाना के रामपुर बोहा निवासी रिंकू यादव की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने चिकित्सक डॉ. आदित्य सिंह को हिरासत में ले लिया। डॉक्टर आदित्य सिंह व उनके पिता डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पर आपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण प्रसूता रिंकू देवी मौत हो गई। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने कहा कि पति सोनू यादव ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि 13 मार्च को पत्नी रिंकू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव के लिए आशा बहू के कहने पर पूर्वाचल अस्पताल लेकर पहुंची। आपरेशन के दौरान दो जुड़वा मृत जुडवा बच्ची हुई। डॉक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि मां रिंकू को हार्ट अटैक आया है, मऊ रेफर कर दिया। एंबुलेंस में पत्नी को रखवाया गया, जबकि पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह मुकदमा की विवेचना के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पूर्वांचल अस्पताल से डॉक्टर आदित्य सिंह निवासी धरमपुरा थाना गौरीगंज जिला छपरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक माह में जिले में छह प्रसूता व दो नवजात की मौत मामले में अब तक छह अस्पताल को सील कर दो चिकित्सक गिरफ्तार हो चुके हैं। विभाग की कार्रवाई से अवैध अस्पतालों व जांच केंद्र संचालकों में खलबली मची है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।