{"_id":"6a549c5c489cc541400b1364","slug":"video-kashi-das-baba-worshipped-naga-baba-kuti-ganghara-flag-flies-very-top-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नागा बाबा कुटी पर काशी दास बाबा पूजन, गंगहरा का झंडा सबसे ऊपर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागा बाबा कुटी पर काशी दास बाबा पूजन, गंगहरा का झंडा सबसे ऊपर; VIDEO
बड़का खेत पलिया खास गांव में नागा बाबा की कुटी पर काशी दास बाबा पूजन समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में गंगहरा गांव का झंडा सबसे ऊपर रहा। रविवार को हुए इस पूजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। टेढ़वा के मठिया, इच्छा चौबे का पूरा, शाहपुर बभनौली, गंगहरा, कुल्हड़िया, लक्ष्मणपुर, सरवनपुर, सुरही, कोठियां, वेल्सी पाह और सोहांव सहित कई गांवों के हजारों श्रद्धालु गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ पूजा में शामिल हुए। मऊ जिले से आए पंथी अखिलेश यादव बलई ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। सबसे पहले गंगा जल कलश शोभायात्रा निकाली गई। मंत्रोच्चार से अग्नि प्रज्ज्वलित होने पर काशी दास बाबा के जयकारों से पूजा स्थल गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर विधायक संग्राम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, बंशीधर यादव, रघुनाथ, अमित यादव, कमलेश सिंह, शिवनारायण यादव, सुनील यादव, बीरलाल यादव, योगेंद्र साधु और जयपाल यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।