{"_id":"678d0083ce11f40d240a67bc","slug":"video-police-held-public-dialogue-in-ballia-gave-instructions-resolve-complaints","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में पुलिस ने किया जनसंवाद, शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में पुलिस ने किया जनसंवाद, शिकायतों के समाधान के दिए निर्देश
पुलिस ने कम्पोजिट विद्यालय खरिका (भाखर) शिक्षा क्षेत्र रेवती में पुलिस चौपाल का आयोजन किया एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर और तहसीलदार बैरिया की संयुक्त टीम ने जनचौपाल में राजस्व व पुलिस संबंधित जनता की समस्याओं को सुना। निराकरण के लिए निर्देशित किया। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलायी जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व, पुलिस परिवार, यातायात, महिला संबंधी अपराधों, साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि भविष्य में कोई समस्या आती है तो पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस संवाद का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर, समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना है। जनसंवाद चौपाल रेवती थाने से शुरू किया गया है। कृति त्रिपाठी ने महिलाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।