{"_id":"6a708240f9f7a3c1f30bc726","slug":"video-blramapara-ii-nagara-sava-paratal-para-mabil-nabra-apadata-karana-ka-le-umaugdha-lga-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: ई-नगर सेवा पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: ई-नगर सेवा पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए उमड़े लोग
बलरामपुर: आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर की ओर से ई-नगर सेवा पोर्टल पर भवन, गृहकर और जलकर का विवरण ऑनलाइन उपलब्ध कराने के बाद नागरिकों का रुझान बढ़ने लगा है। पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अब तक करीब 50 भवन स्वामियों ने आवेदन किया है। नगर पालिका प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य की देखरेख में चल रहे अभियान के तहत भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर पोर्टल से जोड़े जा रहे हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद संबंधित भवन स्वामियों को गृहकर व जलकर की देय और बकाया राशि, भुगतान की अंतिम तिथि तथा अन्य आवश्यक सूचनाएं एसएमएस और फोन कॉल के माध्यम से मिलेंगी।
उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के अधिकांश भवनों का विवरण पहले ही ई-नगर सेवा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। अब नागरिक घर बैठे अपनी संपत्ति, गृहकर और जलकर का पूरा ब्योरा देख सकते हैं। आगामी चरण में इसी पोर्टल के माध्यम से गृहकर और जलकर का ऑनलाइन भुगतान भी शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
नगर पालिका प्रशासन ने जिन भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर अभी तक पोर्टल पर दर्ज नहीं हैं, उनसे नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर राजस्व निरीक्षक राजेश पटेल से संपर्क कर मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों के पंजीकरण से डिजिटल सेवाओं का दायरा बढ़ेगा और कर व्यवस्था पहले से अधिक पारदर्शी व सुविधाजनक बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।