{"_id":"6749f5d43b1cf63bf609131c","slug":"video-blramapara-ma-thavaya-aapatha-ka-pasa-ka-gabna-karana-para-parathhana-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलरामपुर में दैवीय आपदा के पैसे का गबन करने पर प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलरामपुर में दैवीय आपदा के पैसे का गबन करने पर प्रधान गिरफ्तार
बलरामपुर में कालू बनकट गांव के ग्राम प्रधान जाबिर अली को पुलिस ने दैवीय आपदा के पैसे के गबन के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। प्रधान के खिलाफ जुलाई में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि उतरौला तहसील के महदेइया क्षेत्र के लेखपाल अलखराम ने 18 जुलाई को कालू बनकट गांव के प्रधान जाबिर अली व विनय वर्मा निवासी इमिलिया बनघुसरा के विरुद्ध दैवी आपदा के पैसे के गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना एएसपी दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह की निगरानी में पुलिस ने की। जांच में लाभार्थी को सरकार द्वारा प्रदान की गई आपदा की राशि के गबन की पुष्टि होने पर ग्राम प्रधान जाबिर अली को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में धारा भी बढ़ाई गई है। प्रधान के खिलाफ मारपीट व हमले का एक मुकदमा पहले से ही चल रहा है। प्रधान के खिलाफ पंचायत राज विभाग के स्तर से भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक दो बार नोटिस जारी की जा चुकी है।
बताते चलें कि कालूबनकट गांव निवासी जन्नतुननिशा की चार बेटियों की 17 जून 2024 को कुआनो नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने दैवीय आपदा निधि से जन्नतुननिशा को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता 16 जुलाई 2024 को जिला कोषागार बलरामपुर से भेजी। आरोप है कि प्रधान जाबिर अली ने 18 जुलाई को विनय मेडिकल स्टोर के नाम से संचालित खाते में छह लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जन्नतुननिशा को जब छल कपट की जानकारी हुई तो उसने प्रधान प्रधान से पैसे मांगे, इस पर सुलह का दबाव बनाया गया। इस मामले में अब कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।