{"_id":"6a2fe2762d07083fb40e30c7","slug":"video-video-12-varashha-sava-sashasana-oura-garab-kalyanae-ka-samarapata-raha-matha-sarakara-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रही मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रही मोदी सरकार
बलरामपुर। जिले के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने पर्यटक आवास गृह में रविवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित बताया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना को गरीबों के जीवन में बदलाव लाने वाली योजनाएं बताया। वहीं महिलाओं के लिए स्वयं सहायता समूह और लखपति दीदी योजना, युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया व कौशल विकास मिशन तथा किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि को सशक्तिकरण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, कार्यक्रम संयोजक आद्या सिंह पिंकी व मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।