{"_id":"6985aa2ea1adf84a310788d2","slug":"video-brabka-ma-bharaica-haiiva-para-shavabhakata-ka-ral-shanpr-bhara-vahana-para-paratabthha-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शिवभक्तों का रेला शुरू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में बहराइच हाईवे पर शिवभक्तों का रेला शुरू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध
बाराबंकी में रामनगर तहसील में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा महाशिवरात्रि और फाल्गुनी मेले के मद्देनजर बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है, जो 16 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। कांवरियों और शिव भक्तों के लगातार बढ़ते आगमन को देखते हुए हाईवे को बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में छोटे वाहनों पर भी रोक लगाई जाएगी।
डायवर्जन के तहत लखनऊ और बाराबंकी की ओर से बहराइच, गोंडा और बलरामपुर जाने वाले वाहनों को अयोध्या हाईवे की ओर मोड़ा जा रहा है। वहीं लखनऊ से बाराबंकी होते हुए बहराइच जाने वाले वाहनों को सीतापुर के रेउसा से बहराइच की ओर जाने की अनुमति दी गई है। बहराइच और गोंडा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए भी इसी प्रकार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
शहर और हाईवे के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वाहन चालकों को मौके पर ही डायवर्जन की जानकारी देकर वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न करें और पुलिस का सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।