{"_id":"6985ac005d3879577208356d","slug":"video-brabka-ma-kalnaka-sa-thava-lna-nakal-bjaraga-mahal-ka-nahara-ma-mal-lsha-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में क्लीनिक से दवा लेने निकली बुजुर्ग महिला की नहर में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में क्लीनिक से दवा लेने निकली बुजुर्ग महिला की नहर में मिली लाश
बाराबंकी में बदोसराय थाना क्षेत्र के भवानीपुर ददरौली गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कल्पवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 2 फरवरी को क्षेत्र के एक क्लीनिक में दवा लेने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो पुत्र मुकेश कुमार ने 4 फरवरी को बदोसराय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी बीच गुरुवार 6 फरवरी को कल्पवती का शव उनके घर से करीब पांच किमी दूर एक नहर में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।