{"_id":"67308c73ffdcee7dd70d185f","slug":"video-parakarama-ka-karanae-bhaugdha-bugdhha-brabka-ma-dagagamara-bsa-ka-sahara-yatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : परिक्रमा के कारण भीड़ बढ़ी, बाराबंकी में डग्गामार बसों के सहारे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : परिक्रमा के कारण भीड़ बढ़ी, बाराबंकी में डग्गामार बसों के सहारे यात्री
अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और छठ पूजा के बाद यात्रियों के काम पर वापस लौटने के चलते ट्रेन और बसों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बाराबंकी में परिवहन निगम श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा करने में पीछे है। देवा रोड स्थित बस स्टेशन से अनुबंधित बसें केवल जिले और लखनऊ तक का ही सफर कराती हैं। जबकि, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चलने वाली बसें न तो शहर के अंदर आती हैं, और ना ही शहर के निकट। अयोध्या रोड पर अंतरजनपदीय बस अड्डे पर ठहर रही हैं।
ऐसी हालत में निजी और डग्गामार बसे हाईवे पर यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रही हैं। परिवहन निगम की लापरवाही के कारण शहर में अयोध्या लखनऊ हाईवे पर चौपुला चौराहे के पास पुलिस बूथ के सामने डग्गामार बसें यात्रियों को बैठा रही हैं। लंबी दूरी वाली बसें बाराबंकी शहर के अंदर से नहीं आती और शहर के बाहर बाहर बाईपास से ही गुजर जाती है जबकि निजी बस शहर के अंदर से भी अयोध्या व अन्य जिलों के लिए यात्री बैठा रही हैं।यात्री मजबूरी में इन्हीं बच्चों का सहारा ले रहे हैं। इससे परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। यह भी बता दें कि कई राज्यों और जिलों के श्रद्धालु बाराबंकी से होकर ही अयोध्या जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।