{"_id":"6ad87f8a5c44db8f5d0cef91","slug":"video-video-brabka-ma-aafatab-aalma-bl-kakashha-tana-ma-fal-haaa-tha-fara-bna-aaiipaesa-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाराबंकी में आफताब आलम बोले- कक्षा तीन में फेल हुआ था, फिर बना आईपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाराबंकी में आफताब आलम बोले- कक्षा तीन में फेल हुआ था, फिर बना आईपीएस
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सीओ सिटी की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस आफताब आलम ने छात्राओं को कानून की जानकारी देने के साथ करियर में सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आईपीएस, आईएएस, इंजीनियर या डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली छात्राएं अपना लक्ष्य तय करें और उसे हासिल करने के लिए मेहनत से पढ़ाई करें। सफलता के लिए जरूरी है कि ग्रेजुएशन तक मन लगाकर पढ़ाई की जाए।
आफताब आलम ने छात्राओं से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह कक्षा तीन में फेल हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आईपीएस बने। उन्होंने अपने एक आईपीएस मित्र का उदाहरण देते हुए बताया कि वह कक्षा 10 में फेल हो गए थे। उन्होंने कहा कि किसी कक्षा में असफल होना जीवन में सफलता की राह बंद नहीं करता। छात्राओं की उम्र अभी पढ़ाई और अपना भविष्य संवारने की है। आगे जीवनभर जिम्मेदारियां निभानी हैं, इसलिए अभी पूरी मेहनत से पढ़ाई करें।
अन्याय के खिलाफ चुप न रहें बेटियां
देवा कोतवाली प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों को किसी भी तरह की समस्या होने पर अपनी बात कहने में हिचकना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण से समाज मजबूत होगा और मजबूत समाज ही देश की तरक्की का आधार है।
वहीं, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक चंदा यादव ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी अन्याय को चुपचाप सहन न करें। शिक्षा के जरिए वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रह सकती हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने करियर और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे। पुलिस अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब देकर जिज्ञासाओं का समाधान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।