{"_id":"68d1408c6a08da72e1077b21","slug":"video-video-jaesata-ma-chhata-malna-sa-khal-aama-aathama-ka-cahara-vahana-ka-kharatha-ma-mal-raha-bugdha-rahata-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जीएसटी में छूट मिलने से खिले आम आदमी के चेहरे, वाहनों की खरीद में मिल रही बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जीएसटी में छूट मिलने से खिले आम आदमी के चेहरे, वाहनों की खरीद में मिल रही बड़ी राहत
नवरात्र के पहले दिन जीएसटी की नई दरें लागू होने से सभी खुश दिखाई दिए। बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों से जैसे ही जीएसटी का नाम लिया तो उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। ऑटोमोबाइल सेक्टर हो या होम एपलायसेंज या फिर शापिंग माल्स, सभी जगह भीड़ दिखाई दी। दोपहिया वाहन, कार पर टैक्स घटा है।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में कंपनियों ने भारी भरकम कटौती है। दोपहिया वाहन एजेंसी की मैनेजर रत्ना गुप्ता ने बताया कि जीएसटी स्लैब घटने से सात हजार से दस हजार रुपये रेट कम हो गए हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से गिफ्ट दिया जा रहा है।
होम एपलाइसेंज के मालिक फैजान ने बताया कि सोनी, एलजी, पैरासोनिक कंपनी की टीवी में (साइज के अनुसार) ढाई हजार से 20 हजार रुपये घट गए हैं। वहीं, एसी में ढाई हजार से आठ हजार रुपये की बचत ग्राहकों को होगी।
ग्राहक सुधीर कुमार बताते हैं कि कई दिनों से इंतजार कर रहा था कि जीएसटी स्लैब लागू हो। आज बाइक खरीदी है। जीएसटी दर कम होने से करीब दस हजार रुपये का फायदा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।