सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   VIDEO: देवा ओवरब्रिज पर युवक की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, सड़क पर गिरा... बाल-बाल बची जान

VIDEO: देवा ओवरब्रिज पर युवक की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, सड़क पर गिरा... बाल-बाल बची जान

ishwar ashish ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jul 2025 04:51 PM IST
VIDEO: देवा ओवरब्रिज पर युवक की गर्दन में फंसा चाइनीज मांझा, सड़क पर गिरा... बाल-बाल बची जान
बाराबंकी जिले में चाइनीज मांझा एक बार फिर शहरवासियों के लिए जानलेवा साबित होता नजर आ रहा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के देवा ओवरब्रिज पर गुरुवार को एक युवक की गर्दन में पतंग उड़ाने का प्रतिबंधित चाइनीज मांझा फंस गया। बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि बाइक की रफ्तार धीमी थी और पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था। नगर कोतवाली क्षेत्र के मंझपुरवा निवासी धर्मेश कुमार जो रोज की तरह गुरुवार दोपहर अपनी बाइक से जीआईसी ऑडिटोरियम मैदान में अभ्यास के लिए जा रहे थे। देवा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही अचानक एक पतंग का मांझा उनके गले में लिपट गया। मांझा गर्दन में फंसते ही उनका संतुलन बिगड़ा और वह बाइक समेत गिर पड़े। धर्मेश ने बताया कि हादसे के वक्त वह तेज रफ्तार में नहीं थे वरना मांझा गला काट देता और जान जा सकती थी। युवक ने बताया कि अगर उसी समय पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन आता तो वह बड़ी अनहोनी का शिकार हो सकता था। वहीं मौके पर पहुंचे एक अन्य बाइक सवार ने बताया कि कुछ दिन पहले इसी ओवरब्रिज पर उसके साथ भी ऐसा ही हादसा हुआ था। उसने अपने गले के कटे हुए निशान दिखाए जो अब तक ठीक नहीं हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लगातार लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इसकी बिक्री पर तत्काल रोक लगे और जिम्मेदार दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अभी कुछ ही दिन पहले शहर में पटेल तिराहे के पास लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने मुख्य मार्ग पर भी चाइनीज मांझा फैल गया था। उस वक्त कोतवाली नगर क्षेत्र की सिविल लाइंस चौकी में तैनात सिपाही सौरभ कुमार और अनवर वीआईपी कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्होंने मांझा देखकर तुरंत वाहन रोका और दौड़कर उसे सड़क से हटाया। इस दौरान उन्हें हल्की खरोंचें भी आईं। बाद में उन्होंने मांझे को पास के पेड़ में बांध दिया। दोनों मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहते हैं, जहां हर मिनट दर्जनों वाहन गुजरते हैं। पुलिस की तत्परता से उस दिन कई जानें बच गईं। आज युवक की बाइक धीमी होने से इसकी भी जान बच गई। लेकिन इसी तरह यदि चाइनीस मांझा इन व्यस्त मार्गों पर उलझते रहे तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबाला कैंट में गंदगी से अटी नालियां, नप को कोस रहे दुकानदार

10 Jul 2025

अंबाला में कैबिनेट मंत्री अनिल विज का हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह

10 Jul 2025

झज्जर का रामपुरा था भूकंप का केंद्र

नारनौल में रात भर के बाद अब सुबह से बारिश शुरू

VIDEO: युवक ने खुद को मारी गोली, मौत, पारिवारिक विवाद बना कारण

10 Jul 2025
विज्ञापन

VIDEO: गुरु पूर्णिमा पर निकली भव्य शोभा यात्रा, ढोल-नगाड़ों संग गूंजे भक्ति के स्वर

10 Jul 2025

Shahdol News: भारी बारिश के चलते संपर्क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित, बगैया-बंगवार पुल बहा

10 Jul 2025
विज्ञापन

Tikamgarh News: धसान नदी का जलस्तर बढ़ा, बांध के खोले गए सात गेट, निचले इलाकों में अलर्ट

10 Jul 2025

हल्द्वानी में बारिश से नाले उफनाए, वन विभाग परिसर और नैनीताल रोड पर कई दुकानों में हुआ जलभराव; लोग परेशान

10 Jul 2025

Damoh News: चालक की लापरवाही से खतरे में पड़ी यात्रियों की जान, तेज बहाव में उतारी बस, पुल से लटकी, वीडियो

10 Jul 2025

Earthquake : बागपत में भूकंप के तेज झटके, घरों से निकले लोग

10 Jul 2025

इच्छाड़ी डैम–लालढांग मार्ग पर भूस्खलन, 45 गाड़ियां फंसी

10 Jul 2025

फतेहाबाद के टोहाना में योग आश्रम में मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व

10 Jul 2025

Rewa News:  कुत्ते के काटने के 23 दिन बाद बालक की मौत, क्या हुआ ऐसा कि तीन इंजेक्शन लगने के बाद भी नहीं बची जान

10 Jul 2025

अलीगढ़ का एटा चुंगी चौराह, पानी-गड्ढे और कीचड़, प्रशासन-नगर निगम को आखिर इंतजार है किस हादसे का

10 Jul 2025

Ujjain Mahakal: मस्तक पर जगमगाया त्रिपुंड-त्रिनेत्र, गुरु पूर्णिमा पर ऐसे सजे महाकाल... निहारते रह गए भक्त

10 Jul 2025

VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेला...गोवर्धन परिक्रमा देने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, कलाकार दे रहे कार्यक्रमों की प्रस्तुति

10 Jul 2025

VIDEO: मुड़िया पूर्णिमा मेला...गोवर्धन परिक्रमा में श्रद्धालुओं पर की जा रही पुष्प वर्षा

10 Jul 2025

लखनऊ: विश्वविद्यालय परिसर में स्थित डीपीए सभागार में मनाया गया एबीवीपी का स्थापना दिवस, वक्ताओं ने रखे विचार

10 Jul 2025

लखनऊ: दिनदहाड़े घर पर हुई लूट, एसी ठीक करने के बहाने घर में घुसे बदमाशों से की लूटपाट

10 Jul 2025

केन और यमुना डेढ़ मीटर बढ़ीं, 20 गांवों का आवागमन ठप

09 Jul 2025

सावन मेले में बदल गई व्यवस्था: लोधेश्वर महादेव में नॉनवेज दुकानों पर सख्ती, नेम प्लेट और क्यूआर कोड से निगरानी

09 Jul 2025

आईआईटी बीएचयू में छात्रों के नहाने का वीडियो मिलने के मामले में चीफ प्रॉक्टर का आया बयान

09 Jul 2025

प्रो. पाठक बोले- शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान होना बेहद जरूरी

09 Jul 2025

करोड़ों खर्च पर फिर गंदे पानी से निकली शव यात्रा

09 Jul 2025

लखनऊः पूरे यूपी में रोपे गए 37 करोड़ से ज्यादा पौधे, लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया पौधरोपण

09 Jul 2025

Alwar News: मीनार निर्माण को लेकर भाजपा और विहिप ने अल्टीमेटम दिया, स्थगन आदेश के बावजूद चुप्पी पर उठे सवाल

09 Jul 2025

अतरौली के रामघाट कल्याण मार्ग पर गांव अहमदपुरा व चैंडौली मोड़ पर स्टेयरिंग फेल होने से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी

09 Jul 2025

बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन बंद करने लिए 80 संस्थाएं चलाएंगी 'ऑपरेशन बेलपत्र', VIDEO

09 Jul 2025

हिंदी भाषी लोगों के सम्मान में महाराष्ट्र से आए मराठी बंधुओं का काशी स्वागत, देखें VIDEO

09 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed