Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bareilly News
›
VIDEO : 'चुनावी घोषणा पत्रों से मुसलमान गायब', मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ये वक्त फैसले का है, नहीं तो पछताना पड़ेगा
{"_id":"661e5383ec1541e4610baae0","slug":"video-canava-ghashhanae-patara-sa-masalmana-gayab-malna-shahabthathana-bl-ya-vakata-fasal-ka-ha-naha-ta-pachhatana-paugdhaga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 'चुनावी घोषणा पत्रों से मुसलमान गायब', मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ये वक्त फैसले का है, नहीं तो पछताना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 'चुनावी घोषणा पत्रों से मुसलमान गायब', मौलाना शहाबुद्दीन बोले- ये वक्त फैसले का है, नहीं तो पछताना पड़ेगा
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि तमाम राजनीतिक दलों ने अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, मगर किसी भी दल ने अपने घोषणा पत्र में मुसलमानों के बुनियादी मुद्दों पर बात करना तो दूर की बात है, पूरे तौर पर घोषणा पत्रों से मुसलमान गायब नजर आ रहा है। जबकि दूसरे समुदाय के उत्थान और विकास की बातें की गई हैं। इससे धर्मनिरपेक्षता का दावा करने वाले दलों की हकीकत सामने आ जाती है। सपा के घोषणा पत्र पर हैरानी जताते हुए मौलाना ने कहा कि जो पार्टी मुसलमानों के साथ हमदर्दी का इजहार करती है, उसके घोषणा पत्र से भी मुसलमान गायब हैं। मौलाना ने मुसलमानों को होशियार करते हुए कहा कि यही समय है राजनीतिक पार्टियों से मुसलमानों के मुद्दों पर बात करने का और अच्छे प्रत्याशियों को चुनने का। अगर इस समय को निकाल दिया तो फिर भविष्य के पांच साल पछताना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।