Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bareilly News
›
VIDEO : इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, थाने के सामने बैठे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान चालीसा का किया पाठ
{"_id":"661e25f8ca30051a460207ef","slug":"video-isapakatara-para-abhatharata-ka-aarapa-thana-ka-samana-btha-hathavatha-sagathana-ka-karayakarata-hanamana-calsa-ka-kaya-patha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, थाने के सामने बैठे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान चालीसा का किया पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप, थाने के सामने बैठे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता, हनुमान चालीसा का किया पाठ
बरेली के आंवला में मांस लदी पिकअप को पकड़ने के बाद कार्रवाई को लेकर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विहिप के नगर अध्यक्ष दुर्गेश सक्सेना ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे चालक ने पुरैना तिराहे पर एक पिकअप गाड़ी को रोका। यहां खड़े कार्यकर्ताओं ने गाड़ी में रखे ड्रम में मांस देख जब चालक से पूछताछ की तो वह घबरा गया। मांस बरामद होने पर सूचना पुलिस को दी गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उनसे ही बहस करने लगी। नोकझोंक के बाद गाड़ी को थाने लाया गया। यहां पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर देने को कहा। इस पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्र में प्रतिबंध के बावजूद पुलिस पशुओं के कटान पर पाबंदी नहीं लगा पा रही है। पुलिस शिकायतकर्ताओं को ही हतोत्साहित करने लगती है। उन्होंने धमकाने का भी आरोप लगाया। बहसबाजी के बीच इंस्पेक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर कार्यकर्ता थाना गेट पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।