{"_id":"66e982c8896b3891960fa4da","slug":"video-jaltha-aana-ka-nayata-thakara-ganaepata-bpapa-ka-kaya-vatha-bral-ka-cabra-ghata-para-thakha-aisa-najara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जल्द आने का न्योता देकर गणपति बप्पा को किया विदा, बरेली के चौबारी घाट पर दिखा ऐसा नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जल्द आने का न्योता देकर गणपति बप्पा को किया विदा, बरेली के चौबारी घाट पर दिखा ऐसा नजारा
बरेली में मंगलवार को शोभायात्रा और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। रामगंगा के चौबारी घाट पर दिनभर मेला जैसा नजारा रहा। बिहारीपुर दरगईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर श्री गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणेश जी की मूर्तियों को शोभायात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। भक्तगण गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारे लगाते एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। श्री गणेश जी धाम मंदिर की ओर से जिला पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल ने भगवान गणेश की आरती उतारी व शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में रथनुमा वाहन पर गणेश प्रतिमा को विराजमान कर ले जाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।