{"_id":"669621e0e7cf5528f203b7b6","slug":"video-malna-takara-ka-karayakarama-para-garahanae-esaesapa-bl-bna-anamata-haaa-aayajana-ta-haga-sakhata-kararavaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मौलाना तौकीर के कार्यक्रम पर ग्रहण, एसएसपी बोले- बिना अनुमति हुआ आयोजन तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मौलाना तौकीर के कार्यक्रम पर ग्रहण, एसएसपी बोले- बिना अनुमति हुआ आयोजन तो होगी सख्त कार्रवाई
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने हिंदू से मुस्लिम बने युवक-युवतियों का निकाह कराने का एलान किया है। सामूहिक निकाह समारोह 21 जुलाई को सुबह 11 बजे खलील हायर सेकंडरी स्कूल में होगा। इसके लिए प्रशासन से भी अनुमति मांगी है। इस पर प्रशासन पुलिस और एलआईयू की रिपोर्ट पर फैसला लेगा। वहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति कोई भी कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को एक आयोजन के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। इसकी जांच स्थानीय पुलिस और एलआईयू कर रही है। एसएसपी ने कहा कि बरेली पुलिस शहरवासियों को आश्वस्त करती है कि किसी को भी शहर या जनपद की शांति व्यवस्था से शरारत नहीं करने दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ऐसा प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।