{"_id":"6819fc9fc2849f2286010607","slug":"video-men-are-extorting-money-in-bareilly-in-the-guise-of-eunuchs-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में किन्नर के भेष में उगाही कर रहे युवक, सनम किन्नर ने एसएसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में किन्नर के भेष में उगाही कर रहे युवक, सनम किन्नर ने एसएसपी से की शिकायत
बरेली में नेग लेने के लिए शातिर पुरुषों ने किन्नरों का भेष धर लिया और उगाही करने लगे। बारादरी के जगतपुर गौंटिया निवासी सनम किन्नर ने एसएसपी से शिकायत कर इन लोगों का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की है। सनम के मुताबिक वह अपने गुरु नवाब उर्फ मुन्नी की देखभाल करती थी। खुश होकर उसने अपना इलाका सनम को दे दिया। मुन्नी की हत्या के बाद सनम नेग लेने लगी। रिठौरा निवासी दो युवक मुन्नी के जानवरों को देखरेख करते थे। आरोप है कि नेग को लेकर रिठौरा निवासी युवक परेशान करते हैं। दोनों युवक किन्नर बनकर सनम के क्षेत्र में उगाही करते हैं। जबकि दोनों ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। सनम के विरोध करने पर हत्या करने की धमकी देते हैं। आरोप है कि यह लोग पहले भी सुनीता उर्फ रामचंद्र किन्नर की हत्या में जेल जा चुके हैं। दोनों युवक साढ़े चौदह लाख रुपये में एक किन्नर को खरीदकर लाए हैं। उस किन्नर के भी पत्नी और बच्चे हैं। तीनों मिलकर सनम का इलाका हथियाने के लिए बदमाशी कर रहे हैं। डर के कारण उसे पलायन करना पड़ा। सनम ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।