{"_id":"681b5b7735788f4dcc0de08e","slug":"video-mock-drills-conducted-in-bareilly-malls-and-schools-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली के मॉल और स्कूलों में हुई मॉक ड्रिल... बताए गए सुरक्षा के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के मॉल और स्कूलों में हुई मॉक ड्रिल... बताए गए सुरक्षा के तरीके
बरेली के नैनीताल रोड स्थित श्री गुलाबराय मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को गृह मंत्रालय की और से जारी एडवाइजरी के तहत विद्यार्थियों को हवाई हमले से बचने एवं सुरक्षित रहने की मॉक ड्रिल कराई गई। सुबह स्कूल में सायरन की आवाज के साथ ही मॉक ड्रिल कराई गई। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि आज रात आठ बजे ब्लैक आउट के दौरान भी अपने-अपने घरों में क्या सावधानी बरतनी हैं, कैसे अपना और परिवारजनों का बचाव करना है। पीलीभीत बाईपास स्थित फीनिक्स मॉल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉल के कर्मचारियों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ मॉल में आने वाले लोगों को भी जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।