{"_id":"6853d7a1a75c70da780a1c75","slug":"video-soil-near-the-track-caved-in-in-bareilly-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली में ट्रैक किनारे की मिट्टी धंसी, रेल पटरी क्रैक होने का मचा शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में ट्रैक किनारे की मिट्टी धंसी, रेल पटरी क्रैक होने का मचा शोर
बरेली के भमोरा में बारिश के कारण करतोली हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी बह गई। इस पर पटरी क्रैक होने का शोर मच गया। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर मंडल की तकनीकी टीम ने ट्रैक को ठीक कराया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। मकरंदपुर के स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह की है। 8:20 बजे 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट सुमित कुमार वर्मा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ट्रैक खराब होने की जानकारी देते हुए बताया कि आस-पास कई जगह मिट्टी धंसने के कारण गड्ढे हो गए हैं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ट्रैक के क्रैक होने की सूचना भी डाल दी। सूचना मिलते ही इज्जतनगर मंडल की तकनीकी टीम करतोली हॉल्ट के पास पहुंची। उन्होंने ट्रैक की जांच की तो वह सुरक्षित निकला। वहां जगह-जगह मिट्टी धंसी पाई गई। इसके बाद आरपीएफ बदायूं के साथ भमोरा पुलिस व इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत की। हालांकि, मिट्टी धंसने से कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी ट्रेनों का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है। कोई दिक्कत नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।