{"_id":"69e242e8ad9abd0d7e055b06","slug":"video-72-players-from-gyanpur-to-play-kho-kho-in-mau-and-aligarh-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर में 72 खिलाड़ी मऊ और अलीगढ़ में खेलेंगे खो-खो, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर में 72 खिलाड़ी मऊ और अलीगढ़ में खेलेंगे खो-खो, VIDEO
जवाहर नवोदय विद्यालय ज्ञानपुर में दो दिवसीय संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें वाराणसी संकुल की कुल नौ टीमों ने भाग लिया। दूसरे दिन भी छात्र-छात्राओं ने जमकर पसीना बहाया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 36 बालक और 36 बालिकाओं का चयन संभाग स्तरीय टूर्नामेंट के लिए किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन ने बताया कि वाराणसी संकुल के मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, प्रयागराज, कौशांबी और भदोही के खिलाड़ियों ने दो दिनों तक पसीना बहाया। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17,19 के बालक और बालिका वर्ग में 12-12 के हिसाब से कुल 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। दो दिवसीय ट्रायल में सोनभद्र, अंबेडकर नगर और भदोही के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालक वर्ग के खिलाड़ी नवोदय विद्यालय अलीगढ़ और बालिका वर्ग नवोदय विद्यालय मऊ में क्षेत्रीय संभागीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। 19 अप्रैल को होने वाले खेलकूद में खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। इस मौके पर उप प्राचार्य वैजयंती तिवारी, डॉ. एसडी मिश्र, मार्कंडेय सिंह, संगीता यादव, सौरभ श्रीवास्तव, राजेश त्रिपाठी, अरविंद विश्वकर्मा, बिंदू मौर्या, प्रियंका श्रीवास्तव, खुशबू राय, अरुण कुमार, रज़ी सिद्दीकी, ओम प्रकाश आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।