{"_id":"685be07fdd97e7706804e113","slug":"video-battle-over-new-order-on-education-in-bhadohi-order-to-close-schools-with-low-enrollment-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में शिक्षा पर नए आदेश को लेकर संग्राम, कम नामांकन वाले स्कूलों को बंद करने के आदेश, कांग्रेस का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में शिक्षा पर नए आदेश को लेकर संग्राम, कम नामांकन वाले स्कूलों को बंद करने के आदेश, कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में मुख्यालय पर जुटे कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा कम नामांकन वाले 5000 सरकारी स्कूल बंद किए जाने के विरोध करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम शैलेश कुमार को सौंपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोऑर्डिनेटर दया शंकर पाण्डेय व जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था पर कुठाराघात करते हुए 5000 से अधिक सरकारी विद्यालयों को बंद करने का तानाशाही निर्णय लिया गया है। इस निर्णय से लाखों गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे राजन व राकेश मौर्या ने कहा कि यह निर्णय शिक्षा के अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन है। सरकार की यह नीति ग्रामीण भारत और गरीब वर्ग को शिक्षा से वंचित करने की साजिश है। जिसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे। मौके पर दिलीप मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, दीनानाथ दूबे, राजेश्वर दूबे, त्रिलोकी नाथ बिंद, अवधेश पाठक, जिला दुबे ,जफ़र खान, शबाना खातून, संदीप दुबे, नाजिम अली, संजय पाण्डेय, मनोज गौतम आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।