{"_id":"69d7c1490c0beff4d30ef956","slug":"video-economic-and-social-development-of-an-individual-is-possible-only-through-education-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से ही व्यक्ति का आर्थिक एवं सामाजिक विकास संभव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से ही व्यक्ति का आर्थिक एवं सामाजिक विकास संभव, VIDEO
भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भुलईपुर में बृहस्पतिवार को भुलईपुर महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें खेल, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में अव्वल आने वाले विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि डीएम शैलेष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अतिथियों ने विद्यालय में नव निर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय एवं लर्निंग बाई डूइंग खेल का मैदान बागवानी आदि का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा व्यक्ति का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान संभव है। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे हैं बेहतरीन प्रयासों की प्रशंसा की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि भुलईपुर का विद्यालय जनपद के उत्कृष्ट विद्यालय में से एक है, जिसकी पहचान प्रदेश स्तर पर भी है। यहां के प्रधानाध्यापक एवं उनकी पूरी टीम अथक प्रयास से बेहतर कार्य कर प्रदेश स्तर पर बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाग़ कर पुरस्कार प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का सम्मान सर्वोपरि है। विद्यालय के छात्र अमित यादव, अनुज पटेल, शिवम पाल, अंकुश यादव, लक्ष्य, प्रचेता को पुरस्कार में साइकिल, खेलकूद गुणवत्ता सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओम यादव, लक्ष्मी गौंड़, पीयूष, सौरभ, श्वेता, नितिन को पंखा मिला। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आशीष कुमार सिंह ने किया। अध्यक्षता बीएसए शिवम पांडेय और संचालन बीएल पाल और संजय कुशवाहा ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, रामलाल सिंह यादव, अखिलेश यादव, ज्योति, धीरज सिंह, संतोष सिंह, अरविंद पाल, अजय कुमार सिंह, मानिक चंद्र यादव, नारायण पाल, बीईओ चंद्रशेखर आजाद, मनोज कुमार सिंह, डीसी कुलदीप, नवीन, मनोज कुमार उपाध्याय, समरजीत यादव, तेज बहादुर पाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।