{"_id":"69d7c162210de28e8906b422","slug":"video-essay-competition-in-bhadohi-ankit-takes-top-spot-students-awarded-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में निबंध प्रतियोगिता...अंकित ने मारी बाजी, बच्चे हुए पुरस्कृत, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में निबंध प्रतियोगिता...अंकित ने मारी बाजी, बच्चे हुए पुरस्कृत, VIDEO
सुरियावां क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शक्ति मिश्रा की देखरेख में निबंध आयोजित किया गया। जिसमें आधुनिक भारत में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का योगदान विषय रहा। इसमें 20 से अधिक विद्यालय के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमें पहला स्थान अंकित प्रजापति, द्वितीय आनंद चौहान, तृतीय अनु बिंद रहीं। 20 स्थान तक आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं कोआर्डिनेटर दिलीप कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे न केवल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि बच्चों में जागरूकता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना भी मजबूत होती है। बताया कि एनएसयूआई की स्थापना लगभग 56 वर्ष पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। उसके बाद से ही संगठन छात्रों के हित एवं अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है। द्वारा की गई थी, और तब से यह संगठन लगातार छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता आ रहा है। संचालन सुरेश चौहान एवं राकेश कुमार पाल ने किया। इस मौके पर राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकी नाथ बिंद, रमाशंकर बिंद, सरफराज अहमद, विशाल गौतम, करन मौर्य आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।