{"_id":"69cd40133a2bd84df707c140","slug":"video-hanuman-janmotsav-to-be-celebrated-with-great-fervor-continuous-chanting-begins-in-temples-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में शुरू हुए अखंड कीर्तन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में शुरू हुए अखंड कीर्तन; VIDEO
हनुमान जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान नगर के प्रमुख मंदिरों में विविध अनुष्ठान होंगे। बजरंग बली का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। भजन-कीर्तन के साथ सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ होगा। उधर, विजयगढ़ दुर्ग पर दो दिवसीय हिंदू मेले की शुरुआत कीर्तन भजन के साथ हुई।
रॉबर्ट्सगंज के मेन रोड स्थित केडिया जी के बगीचे के हनुमान मंदिर में सुबह 7 बजे देवी-देवताओं की पूजा होगी। दोपहर 1 बजे सुंदरकांड पाठ और शाम 7 बजे हनुमान जी की भव्य आरती की जाएगी। आयोजक निर्मल कुमार केडिया ने बताया कि रात्रि 8 बजे से यहां भजन गायक राजन अग्रहरि, सुनीता सांवरिया और नीरज केजरीवाल अपने मधुर गायन से भक्तों का मन मोहेंगे। शीतला माता मंदिर के पास स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में सुबह 7:30 बजे भव्य आरती होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे नगर में विशाल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक रामजी मोदनवाल ने बताया कि शाम 7 बजे हनुमान जन्मोत्सव की आरती और रात्रि 8 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ ऑफिस के पास स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर में सुबह 7 बजे हनुमान जी की दिव्य आरती पुजारी राजकुमार पांडेय करेंगे। पूजा के बाद हनुमान भक्तों द्वारा केक काटा जाएगा। शाम 7 बजे जन्मोत्सव की भव्य आरती और इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8 बजे सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता की टीम भजन संध्या प्रस्तुत करेगी। पुजारी राजकुमार पांडेय ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर में पधारकर इस पुण्य अवसर का भागी बनें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।