{"_id":"69cd32ca3b6e614c6503b2f6","slug":"video-new-session-begins-little-ones-welcomed-with-sandalwood-marks-and-shower-of-flowers-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नए सत्र के पहले दिन चंदन और पुष्पवर्षा से नौनिहालों का अभिनंदन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र के पहले दिन चंदन और पुष्पवर्षा से नौनिहालों का अभिनंदन, VIDEO
नए शिक्षा सत्र के पहले दिन परिषदीय स्कूलों का माहौल बदला-बदला नजर आया। बुधवार को सुबह ही स्कूलों में बच्चे उत्साहित होकर पहुंचे। नए बच्चों का चंदन का टीका और फूल माला पहनाकर शिक्षकों, अधिकारियों ने स्वागत किया। स्कूलों में नि:शुल्क किताबों का भी वितरण किया गया।
नए शिक्षा सत्र को लेकर विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया। बुधवार को सुबह विद्यालय पहुंचने पर बच्चों का तिलक और रोरी लगाकर स्वागत किया गया। बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय ज्ञानपुर, आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय जोरईं, प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रथम, द्वितीय और गिरधरपुर में शिक्षकों ने गर्मजोशी से बच्चों का अभिनंदन किया। इस मौके पर अखिलेश यादव, लता वर्मा आदि रहीं। प्राथमिक विद्यालय बनकट में प्रधानाध्यापक डॉ. ओमप्रकाश मिश्रा ने बच्चों का स्वागत किया। इस मौके पर रविकांत दुबे, संतोष कुमार, रूपी जायसवाल, प्रियंका देवी, नीलम देवी,मुन्ना दुबे, सतीश दुबे आदि रहे। प्राथमिक विद्यालय राम चंदरपुर में नए शिक्षा सत्र की शुरूआत भव्य तरीके से हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया। प्राथमिक विद्यालय नई बाजार द्वितीय में प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय सुल्तानापुर में बच्चों को रंग-बिरंगे गुब्बारे देकर खुशी का माहौल बनाया गया। इस मौके पर हेडमास्टर योगिता हेमकर, शिल्पा यादव, श्रेया सिंह, राम बहादुर यादव और श्रीकांत यादव आदि रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर में प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह की अगुआई में विद्यार्थियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय मिसिरपुर में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग रोकथाम को लेकर रैली निकाली। मौके पर मुख्य अतिथि एआरपी चंद्रकांत पटवा व अखलाख अहमद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।