{"_id":"67659de4b373305c5d0bc5fd","slug":"video-voting-in-dba-elections-bhadohi-counting-on-saturday-12-candidates-five-president-decided","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डिबाए चुनाव में 82.94 फीसदी मतदान, शनिवार को मतगणना, अध्यक्ष के पांच समेत 12 प्रत्याशियों की किस्मत को होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डिबाए चुनाव में 82.94 फीसदी मतदान, शनिवार को मतगणना, अध्यक्ष के पांच समेत 12 प्रत्याशियों की किस्मत को होगा फैसला
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव में 1325 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1099 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 12 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में कैद हो गई। शनिवार को मतगणना सुबह 11 बजे से शुरू होगी। किसके सिर पर ताज सजेगा यह फैसला हो जाएगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर हर साल वार्षिक चुनाव होता है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र के दो बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। इस दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों के अलावा चुनाव के लिए नामित पदाधिकारियों ने मतदान शुरू कराया। एक-एक करके अधिवक्ता आए और अपना वोट डालते गए। ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील के अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक 1325 मतदाताओं में से 1099 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डिबाए चुनाव में कुल 82.94 फीसदी वोट पड़ा। अलग-अलग काउंटर पर अध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष के लिए वोट डाले गए। समय खत्म होने के बाद मतपेटिकाओं को सील कर एक कक्ष में रखा गया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्र ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। 1325 में 1099 मतदाताओं ने वोट डाला। शनिवार को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू होगी। बताते चलें कि अध्यक्ष के लिए पांच, महासचिव के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए दो समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान के बाद सभी की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।