Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
Bijnor: BKU Prakash Group Alleges Irregularities in Ration Dealer Election, Demands Cancellation and Fresh Poll
{"_id":"6ad880b32e775d735906a263","slug":"video-bijnor-bku-prakash-group-alleges-irregularities-in-ration-dealer-election-demands-cancellation-and-fresh-poll-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bijnor: राशन डीलर चुनाव में धांधली का आरोप, चुनाव निरस्त कराने की मांग; भाकियू प्रकाश गुट ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: राशन डीलर चुनाव में धांधली का आरोप, चुनाव निरस्त कराने की मांग; भाकियू प्रकाश गुट ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिजनौर के धामपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मकरंदपुर मानक उर्फ कलाली में राशन डीलर के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय किसान यूनियन प्रकाश गुट के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने 14 अक्टूबर को हुए चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त कर दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौहान ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने कथित तौर पर मिलीभगत कर प्रधान पक्ष के व्यक्ति का चयन कराया। बुधवार को कार्यकर्ता धामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी से मिलने पहुंचे, लेकिन उनके कार्यालय में मौजूद न होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने एसडीएम से भी शिकायत की है। संगठन ने चेतावनी दी कि जांच के बाद चुनाव निरस्त कर दोबारा प्रक्रिया नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।