{"_id":"6a71e17da24442060b071a64","slug":"passenger-rush-on-trains-increases-due-to-route-diversions-during-the-month-of-sawan-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सावन माह में रूट डायवर्जन, बसों का बढ़ा किराया, ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सावन माह में रूट डायवर्जन, बसों का बढ़ा किराया, ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 04 Aug 2026 06:26 PM IST
Link Copied
बदायूं में कांवड़ यात्रा और रूट डायवर्जन के कारण सड़कों पर बसों का किराया बढ़ने और सफर में समय अधिक लगने से यात्री रेलवे की ओर रुख कर रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि जिले से गुजरने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। सावन के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। इससे रोडवेज बसों में भी किराया बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा जाम और वैकल्पिक रास्तों के कारण बसों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से 2 से 3 घंटे अधिक लग रहे हैं। ऐसे में कम समय और किफायती सफर के लिए लोग ट्रेनों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
रेलवे स्टेशन पर सुबह और शाम के समय टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ गई है। खासकर बरेली, कासगंज रूट के लिए लोग ट्रेन का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने के कारण सीट न मिलने पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि बस बरेली के लिए दो से तीन घंटे लगा रही है। वहीं किराया भी बढ़ा हुआ लिया जा रहा है। लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचा रही है। वही बरेली तक 10 रुपये के टिकट में यात्री सफर कर रहे हैं। वाणिज्य अधीक्षक प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि पहले के मुकाबले ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।