{"_id":"697f5899c77fee7bef00e147","slug":"video-bjp-district-president-of-badaun-said-the-union-budget-is-a-roadmap-for-making-india-a-global-leader-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budget 2026: बदायूं के भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- भारत को वैश्विक अग्रणी बनाने का रोडमैप है केंद्रीय बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2026: बदायूं के भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- भारत को वैश्विक अग्रणी बनाने का रोडमैप है केंद्रीय बजट
बदायूं में केंद्रीय बजट का भाजपा कार्यालय सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट अगले 25 वर्षों के विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है और भारत को वैश्विक अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार रखता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, जांच व प्रारंभिक उपचार पर विशेष जोर स्वस्थ भारत की दिशा में अहम कदम है। कृषि क्षेत्र में ‘भारत विस्तार’ जैसे बहुभाषी एआई आधारित मंच से किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों से जोड़ा जाएगा। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने सदैव लोक-लुभावन घोषणाओं के बजाय ठोस सुधारों और निर्णायक नीतियों को प्राथमिकता दी है, जिसका स्पष्ट प्रतिबिंब इस बजट में दिखाई देता है।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक नीति स्पष्ट दिशा और मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 मोदी सरकार की दूरदर्शी, जिम्मेदार और राष्ट्रहित को समर्पित सोच का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।