{"_id":"65f56c1ae9500ce1aa023613","slug":"video-bthaya-ka-thahagava-kasab-ma-atakaramanae-para-cal-bldajara-50-thakana-va-makana-dhahae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बदायूं के दहगवां कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 दुकान व मकान ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बदायूं के दहगवां कस्बे में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 50 दुकान व मकान ढहाए
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां में शनिवार दोपहर बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए की गई कार्रवाई में 50 दुकान और मकान तोड़े गए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कस्बे में खलबली मची रही।
दहगवां कस्बे से होकर रदनौल-अजीजपुर शिव मिठनपुर मार्ग जाता है। इसकी चौड़ाई बेहद कम है। इस मार्ग पर कस्बे में कई बार अतिक्रमण हटाया जा चुका था लेकिन सड़क चौड़ी नहीं हो पाई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ चलवाया। करीब तीन घंटा तक बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों को दो दिन का समय दे दिया गया है। उसके बाद फिर से यहां अभियान चलाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।