{"_id":"68569c0afaa786b57505c7c1","slug":"video-company-fired-the-outsource-employee-withheld-his-salary-in-budaun-2025-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में कंपनी ने नौकरी से निकाला, 15 महीनों का मानदेय भी रोका, आउटसोर्स कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में कंपनी ने नौकरी से निकाला, 15 महीनों का मानदेय भी रोका, आउटसोर्स कर्मचारी परेशान
बदायूं में बकाया मानदेय का भुगतान न होने की वजह से आउटसोर्स कर्मचारी परेशान हैं। शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर उन्होंने सीएमओ से भुगतान कराने की मांग की है। इस पर सीएमओ ने उन्हें आश्वसन दिया। कर्मचारी गजराज सिंह वर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में शासन की ओर से अवनी परीधि नाम की कंपनी का चयन हुआ था। इसमें गजराज सिंह सहित 12 लोगों को भर्ती किया था। कुछ तीन साल बाद इन लोगों की अतिरिक्त भर्ती होने की बात कहते हुए कंपनी ने निकाल दिया। इसके बाद से उन्हें रखा नहीं गया। गजराज का आरोप है कि कंपनी नए कर्मचारियों को भर्ती कर रही है, पुराने कर्मचारियों को अनदेखी कर रही। उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से भी शिकायत की है। कर्मचारियों ने बताया कि 16 से 18 माह का वेतन अभी भी बकाया है। अभी तक कंपनी की ओर से भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र दिया। इस मौके पर नवल किशोर, दुर्वेश, सुनीता, रेखा, कालज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।