{"_id":"65f94dbfea3c48b82e0e4077","slug":"video-majafafaranagara-ma-haii-ghatana-ka-varathha-shakashhaka-na-kal-patata-bthhakara-kaya-malyakana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मुजफ्फरनगर में हुई घटना का विरोध, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मुजफ्फरनगर में हुई घटना का विरोध, शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक की गोली मार के हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में मंगलवार को बदायूं के राजकीय इंटर कॉलेज में मूल्यांकन से पहले शिक्षकों ने शोकसभा का आयोजन किया। इसके बाद सभी ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन का काम किया। शिक्षकों कहना है कि शिक्षक के परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। साथी ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जो भी पुलिस या कर्मचारी शराब के आदी हैं। ऐसे लोगों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जानी चाहिए ताकि ऐसे लोग अन्य लोगों के लिए कोई नुकसानदायक कदम ना उठा सकें। इस मौके पर जीआईसी के उप नियंत्रक गुल नवाज आलम, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष केहरी लाल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, अटेवा प्रभारी अनिल कुमार यादव,विजयपाल, जितेंद्र सिंह, बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।