{"_id":"6a02f9d398916e612e0fdb84","slug":"video-weather-changes-in-badaun-power-supply-disrupted-in-many-areas-due-to-storm-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदायूं में बदला मौसम का मिजाज, आंधी से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदायूं में बदला मौसम का मिजाज, आंधी से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप
Mukesh Kumar
Updated Tue, 12 May 2026 03:28 PM IST
बदायूं में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के समय आसमान में काले बादल छाने लगे और देखते ही देखते आंधी चलने लगी। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं आंधी के चलते जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। तेज धूप और गर्म हवा से लोग बेहाल थे। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने लगीं। कई इलाकों में धूलभरी आंधी के कारण लोगों को सड़क पर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। बिजली लाइनों पर असर पड़ने से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत महसूस की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।