{"_id":"69f885b39ddc4e6c910eeeca","slug":"villgers-protest-against-the-discharge-of-contaminated-water-into-villages-in-budaun-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun: दूषित पानी को गांवों में प्रवाहित करने का विरोध, कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: दूषित पानी को गांवों में प्रवाहित करने का विरोध, कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 04 May 2026 05:10 PM IST
Link Copied
बदायूं के उझानी नगर पालिका के दूषित पानी को ग्राम नरुउ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से प्रवाहित करने की योजना के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि दूषित पानी को गांवों में न प्रवाहित किया जाए और एसटीपी परियोजना को जल्द लागू किया जाए।
ओमकार सिंह ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रशासन दूषित पानी को इन गांवों में पुनः प्रवाहित नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि बदायूं प्रशासन ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल किया था कि दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए कार्य योजना बनाकर सरकार को भेजी गई है। इस योजना के तहत उझानी नगर पालिका का दूषित पानी सीधा भैंसोर नदी में प्रवाहित होगा और बजट आवंटित होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।
पहले दूषित पानी के कारण नरुउ गांव के हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं रहा था। जल निगम अधिकारियों ने नालों को प्रतिबंधित किया था और गांव में 40 फीसदी लोग पीलिया से ग्रस्त थे। कई बच्चे और पशु दूषित पानी से मर गए थे। ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने 25 अगस्त 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक 103 दिन तक धरना प्रदर्शन किया था। इस मौके पर मुन्नालाल सागर, सुरेश सिंह राठौर, रजनी सिंह, सुनीता सिंह और गौरव सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।