{"_id":"69a2e9142a815634ed081ca5","slug":"video-allegations-of-gross-negligence-in-sir-former-mla-raises-questions-by-making-video-viral-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर में भारी लापरवाही का आरोप, पूर्व विधायक ने वीडियो वायरल कर उठाए सवाल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर में भारी लापरवाही का आरोप, पूर्व विधायक ने वीडियो वायरल कर उठाए सवाल; VIDEO
उत्तर प्रदेश के धानापुर विकासखंड अंतर्गत बसगांवा गांव में शनिवार को पंचायत भवन पर एसएआर को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। बसगांवा में पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह (डब्लू) ने सरकारी तंत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया।
पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जाति विशेष के लोगों का फॉर्म नंबर-7 भरकर 39 यादवों का नाम मतदाता सूची से कटवाया गया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की बात कही।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में दूरभाष के माध्यम से चंदौली के जिलाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अर्दली द्वारा जानकारी दी गई कि कमिश्नर के निरीक्षण कार्यक्रम के चलते डीएम व्यस्त हैं, जिससे वार्ता नहीं हो सकी।
पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उन्हें पुनः नहीं जोड़ा गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने सैयदराजा क्षेत्र की जनता से अपील की कि अपने-अपने गांव के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि अवश्य कर लें।
साथ ही समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल चार तारीख तक सूचित करें, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
इस घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।