{"_id":"6971cab5fd4dedccaf0a1e92","slug":"video-dead-body-of-reliance-company-electrician-found-in-well-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुएं से मिला रिलायंस कंपनी के इलेक्ट्रीशियन का शव, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं से मिला रिलायंस कंपनी के इलेक्ट्रीशियन का शव, VIDEO
नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने एक पुरानी कुएं में शव उतराया देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान अतुल तिवारी (निवासी भद्री कला, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़) के रूप में हुई है। वह नौगढ़ के चक्चोइंया स्थित रिलायंस कंपनी में इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत था और नौगढ़ में डॉ. सीडी सिंह के मकान पर किराए पर रहता था। शनिवार की रात से अतुल लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कंपनी से जुड़े ठेकेदार ने थाने में दर्ज कराई थी।
मंगलवार की सुबह मकान के पास स्थित पुराने कुएं में शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना मौके पर सीओ नामेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता लवकुश तिवारी दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। अतुल की शादी मात्र एक वर्ष पहले ही हुई थी और वह घर का इकलौता बेटा था।
अतुल की एक बहन थी जिसकी शादी हो चुकी थी।
सीओ नामेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। नौगढ़ क्षेत्र में इस घटना से शोक और दहशत का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।