{"_id":"6865402a6b164056870966c2","slug":"video-dm-did-surprise-inspection-of-padya-composite-school-anganwadi-center-and-health-wellness-center-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब से बकरी सुन डीएम दिखे संतुष्ट, कंपोजिट विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब से बकरी सुन डीएम दिखे संतुष्ट, कंपोजिट विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों से मिले
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने मंगलवार को विकासखंड नियमताबाद अंतर्गत पड़या गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और हेल्थ वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और कार्य संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब जिलाधिकारी कॉमन सर्विस सेंटर पहुंचे, तो वहां स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक रजिस्टर अनुपस्थित मिले। तैनात कर्मी राजेश विश्वकर्मा द्वारा कोई अभिलेख नहीं तैयार किया गया था। इस लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा, 5 दिनों के भीतर सभी पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित करते हुए उनकी जिम्मेदारी तय की जाए, और एक महीने के भीतर जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पूरी तरह क्रियाशील किए जाएं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने बाद पुनः निरीक्षण के समय कमियां पाई गईं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि वे अगले ही दिन पड़या के आरआरसी सेंटर का भौतिक सत्यापन करें और पिछले 5 वर्षों में कराए गए सभी रिबोर कार्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं से दूरभाष पर संपर्क कर निरीक्षण में पाई गई कमियों की जानकारी साझा की और लंबित कार्यों में शीघ्र प्रगति लाने का निर्देश दिया। कंपोजिट विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, उपस्थिति रजिस्टर, खगोल विज्ञान प्रयोगशाला और पाल लैब आदि की स्थिति को संतोषजनक पाया। उन्होंने संबंधितों की सराहना करते हुए कहा कि "और बेहतर कार्य की संभावनाएं हमेशा रहती हैं, इसलिए सभी अधिकारी-कार्मिक लगातार सुधार की दिशा में प्रयास करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।