{"_id":"69bab818780b2d1c81067f5f","slug":"video-enemy-of-criminals-jackie-retires-rpf-gives-emotional-farewell-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अपराधियों का ‘दुश्मन’ जैकी हुआ रिटायर, आरपीएफ ने दी भावुक विदाई; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों का ‘दुश्मन’ जैकी हुआ रिटायर, आरपीएफ ने दी भावुक विदाई; VIDEO
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के डॉग स्क्वायड के जांबाज खोजी कुत्ते जैकी को सेवानिवृत्ति पर मंगलवार की शाम आरपीएफ कॉलोनी स्थित रिजर्व लाइन में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में मौजूद अधिकारियों और जवानों ने जैकी को माल्यार्पण कर उसके योगदान को याद किया और नम आंखों से उसे विदा किया।
आरपीएफ जवानों ने कहा कि जैकी अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम था। अपनी 10 वर्ष की सेवा के दौरान उसने पूर्व मध्य रेलवे समेत विभिन्न रेल जोनों में चोरी और तस्करी के कई बड़े मामलों का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाई। उसकी तेज सूंघने की क्षमता और बेहतरीन प्रशिक्षण के चलते कई जटिल मामलों में पुलिस और आरपीएफ को सफलता मिली। जैकी की दक्षता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने अपने करियर में तीन बार “ऑल इंडिया आरपीएफ प्रतियोगिता” में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इतना ही नहीं, वह चंदौली पुलिस के लिए भी संकटमोचक साबित हुआ और कई मामलों में घटनास्थल से अहम सुराग जुटाकर जांच को दिशा दी। विदाई समारोह के दौरान जवानों ने जैकी के साथ बिताए पलों को याद किया और उसकी सेवाओं को हमेशा स्मरणीय बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।