बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे उपरिगामी पुल का स्लैब गिरने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने बृहस्पतिवार की रात 8:30 बजे के करीब वीडियो जारी कर कहा कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी के अनुसार, इस प्रकरण में कार्यदायी संस्था सेतु निगम (निर्माण इकाई) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में संबंधित अवर अभियंता गौतम कुमार को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं सहायक अभियंता अविनाश कुमार आर्य एवं परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि घटना की गहन जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को भी निर्देशित किया गया है, जो पूरे प्रकरण की तकनीकी जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।