{"_id":"67cda5d7abbc893a88079d80","slug":"video-leader-of-opposition-lal-bihari-targeted-in-chandauli-said-government-is-playing-with-education","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने साधा निशाना, बोले सरकार कर रही शिक्षा से खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने साधा निशाना, बोले सरकार कर रही शिक्षा से खिलवाड़
वर्तमान भाजपा की सरकार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। शिक्षा का भी निजीकरण होने जा रहा है । शिक्षा पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथ में जाने वाली है । अब शिक्षा को ठेकेदारों के द्वारा संचालित किया जाएगा। जो गरीबों के लिए बहुत ही घातक होगा। मैने कई बार इसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन सरकार जबाब नहीं दे रही है । ये बातें पहाड़पुर स्थित एक इण्टर कालेज में वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथी विधान परिषद के सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी ने कही । वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मा सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके किया। इस दौरान नन्हे मुन्नो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की प्रशंसा लूटी । कहा कि शिक्षा की बड़ी दुर्दशा है । अमीरों के लिए अलग पाठ्यक्रम है और गरीबों के लिए अलग। पैसे के आधार पर शिक्षा मिल रही है। गांव का गरीब किसान का बेटा बेटी जहां पहुंचना चाहिए पैसे के अभाव में नहीं पहुंच पाता है। विशिष्ठ अतिथि स्नातक एम एल सी वाराणसी खण्ड आशुतोष सिंहा ने कहा पिछड़ों की मजबूत शिक्षा के हम लोग सदन में आवाज उठा रहे हैं। हम पिछड़ो, अति पिछड़ों, दलितो सहीत सभी लोगों का जो अधिकार शिक्षा के प्रति होगा उसे दिलाकर रहेंगे। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो समाज में हक दिलाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।