{"_id":"69b2c5047425f2afa408a67f","slug":"video-liquor-worth-one-crore-seized-for-second-time-in-seven-days-hidden-under-paper-bags-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सात दिनों में दूसरी बार पकड़ी गई एक करोड़ से ज्यादा की शराब, कागज की गुल्ली के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे बिहार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिनों में दूसरी बार पकड़ी गई एक करोड़ से ज्यादा की शराब, कागज की गुल्ली के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे बिहार; VIDEO
पीडीडीयू नगर जिले में मात्र सात दिनों के अंदर दूसरी बार एक करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब पकड़ी गई है। सैयदराजा पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने सोमवार को हाईवे पर एक ट्रक में कागज की गुल्ली के नीचे छिपाकर नाएडा से बिहार ले जाई जा रही 849 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 1.40 करोड़ है। दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 3 मार्च को भी अलीनगर पुलिस ने 1.68 करोड़ रुपये की अवैध शराब पकड़ी थी। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 9 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सैयदराजा थाना पुलिस और स्वाट व सर्विलांस टीम ने एनएच-19 हाइवे पर ग्राम जेठमलपुर स्थित काले पीर बाबा मजार के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। करीब 25 से 30 मिनट बाद चंदौली की ओर से आ रहे राजस्थान नंबर लिखी ट्रक रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के आगे की तरफ कागज की बनी गुल्ली (जिसमें धागा लपेटा जाता है) रखी हुई थी। जब पुलिस ने उसे हटाकर अंदर जांच की तो उसके नीचे बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब की बोतलों पर फोर सेल इन पंजाब वनली अंकित था। पूछताछ में पता चला कि शराब को दादरी (नोएडा) से बिहार ले जाया जा रहा था।
मौके से ट्रक चालक हरिश्चन्द्र निवासी नगला इतवारी थाना भोगांव जनपद मैनपुरी और परिचालक अंकित निवासी मिसौरा थाना भोगांव जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।