{"_id":"69943b8195efdea1c5009a70","slug":"video-sp-mla-from-sakaldiha-raised-the-issue-of-drinking-water-in-the-assembly-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सकलडीहा के सपा विधायक ने विधानसभा में उठाया पेयजल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सकलडीहा के सपा विधायक ने विधानसभा में उठाया पेयजल का मुद्दा
चंदौली जिले के सकलडीहा के समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण यादव ने विधान सभा में सोमवार को जिले में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का मुद्दा उठाया। उन्होंने जल मंत्री से पूछा कि हर गांव और हर घर तक पानी पहुंचाने के संकल्प का क्या हुआ। आखिर यह वादा कब पूरा होगा।
विधान सभा में सकलडीहा विधायक ने क्षेत्र और प्रदेश की जनता की आवाज उठाते हुए सकलडीहा विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी शुद्ध पेयजल की भारी किल्लत है। कागजों पर योजनाएं चल रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इन्होंने जल मंत्री को संबोधित करते हुए कड़े तेवर में कहा, आपने इसी सदन में खड़े होकर कसम खाई थी कि हर गांव तक पानी पहुंचाया जाएगा। विधायक ने आगे कहा कि जल जीवन मिशन और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी तमाम घोषणाओं के बावजूद कई गांव ऐसे हैं, जहां पाइप लाइन का काम अधूरा पड़ा है या नलों में पानी ही नहीं आ रहा है। इन्होंने सरकार से मांग की कि वह केवल आश्वासन देने के बजाय यह स्पष्ट करे कि पानी के संकट से जूझ रहे गांवों तक पेयजल पहुंचाने का यह काम किस तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।