Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
On Tuesday, a health department team from the divisional level conducted a surprise inspection of the hospital in Sakit.
{"_id":"6afd0f88290e33b525068fe7","slug":"video-on-tuesday-a-health-department-team-from-the-divisional-level-conducted-a-surprise-inspection-of-the-hospital-in-sakit-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
एटा। के सकीट मुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मंडलीय टीम में डीसी सीएमओ अभय कुमार सिंह और एफएलसी सीएमओ अमित सिंह शामिल रहे। टीम ने एमओ कक्ष, एनसीडी कक्ष, ड्रेसिंग रूम, किशोरी क्लिनिक, डिलेवरी रूम, टीकाकरण कक्ष सहित हेल्थ एटीएम मशीन को भी देखा। टीम ने सभी कक्षों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की।निरीक्षण के दौरान एफएलसी सीएमओ अमित सिंह के सीएचसी पर आए मरीजों से भी बात की। मरीजों ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और इलाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि आज ब्लॉक सकीट क्षेत्र के तीन सब सेंटरों का भी निरीक्षण किया गया। सब सेंटरों पर भी व्यवस्थाओं को देखा गया। वहां पर साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और टीकाकरण की स्थिति की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर बच्चों को देखने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है और न ही कोई महिला डॉक्टर है। इस कमी को लेकर शासन को जानकारी भेजी है। शासन द्वारा जल्द ही डॉक्टर भेजकर तैनाती की जाएगी। उन्होंने ने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। दवाओं का स्टॉक हमेशा पूरा रखा जाए। निरीक्षण के दौरान एम ओ आई सी डॉ शिव कुमार राजपूत डॉ अंशुल महेश्वरी,फार्मासिस्ट चंद्रवीर सिंह,धीरज कुमार,संदीप सिंह,एलटी संजय सिंह,एक्सरे टेक्निशियन स्मृति मिश्रा रीना रानी,हेमंत,स्टाफ नर्स बंधना,आरती राठौर,राहुल यादव परवेश हुसैन सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।