{"_id":"6afc070dd3707de88f008db7","slug":"video-accused-of-finance-employee-murder-arrested-in-an-encounter-in-firozabad-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद में हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; फाइनेंसकर्मी को पीट-पीटकर उतारा था माैत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद में हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; फाइनेंसकर्मी को पीट-पीटकर उतारा था माैत के घाट
फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में 15 नवंबर की सुबह हुई फाइनेंस कर्मी प्रदीप कुमार की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। इस हत्याकांड में शामिल 12 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि है कि 15 नवंबर 2026 की सुबह लगभग पांच बजे थाना एका क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर उडेसर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बज्र सिंह की जमीनी रंजिश के चलते पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी देवेंद्र पुत्र गंगा सिंह यादव और अन्य 12 लोगों के खिलाफ थाना एका में हत्या व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।