{"_id":"68a5b8202bd9744baf011de5","slug":"video-sp-chief-akhilesh-yadav-attacked-election-commission-and-the-government-on-allegations-of-vote-theft-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'तिकड़ी कर रही वोट की चोरी...', सपा मुखिया अखिलेश का सरकार पर तीखा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'तिकड़ी कर रही वोट की चोरी...', सपा मुखिया अखिलेश का सरकार पर तीखा हमला
फिरोजाबाद के टूंडला में वरिष्ठ आईएएस व एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव के पिता बीआर यादव की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि देने पहुचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने चुनाव आयोग, सरकार व जिला प्रसाशन की तिकड़ी से वोट चोरी होने की बात कही। साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान आज भी वही खड़ा है, किसानों को उनकी फसलों की उचित कीमत भी नहीं मिल रही है। श्रीराम की भूमि पर किसानों की खाद के लिए लाइन लगी हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में खाद के लिए किसानों की लाइन लगी हैं। दिल्ली की सरकार को तो अमेरिका ने जो सबक सिखाया है, उससे लगता है अब वह जमीन पर रहते हुए कार्य करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।