{"_id":"6a5a4dd79b5c79f65e0139ae","slug":"video-encroachments-removed-on-dms-orders-heavy-police-force-present-in-ghazipur-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएम के निर्देश पर हटवाया अतिक्रमण, भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएम के निर्देश पर हटवाया अतिक्रमण, भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद
गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के नसीरपुर कोडरी गांव में दस पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित खड़ंजे पर अतिक्रमण कर खड़ी की गई दीवार एवं झोपड़ी आदि बनाकर रास्ता बाधित कर दिया गया था। डीएम अनुपम शुक्ला के निर्देश पर एक सप्ताह पूर्व तहसीलदार कौशल चौरसिया के नेतृत्व में पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम को विरोध के कारण बिना अतिक्रमण हटाए लौटना पड़ा था। शुक्रवार को कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया एवं सीओ अनुभव राजर्षि के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस एवं राजस्व टीम ने जेसीबी मशीन द्वारा करीब दो घंटे में अतिक्रमण हटवाया। कासिमाबाद तहसीलदार कौशल चौरसिया ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर आवागमन चालू कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।