{"_id":"695a410a7dbad135f003b277","slug":"video-gada-ma-palsataka-makata-bharata-ka-tahata-esapa-ka-natatava-ma-cal-savacachhata-abhayana-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में प्लास्टिक मुक्त भारत के तहत एसपी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में प्लास्टिक मुक्त भारत के तहत एसपी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान
गोंडा में 'प्लास्टिक मुक्त भारत' अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसपी विनीत जायसवाल ने किया। गुरुनानक चौक से एकता चौक तक सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर फैले सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाकर साफ-सफाई की गई। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आमजन ने श्रमदान किया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने व्यापारियों व आम नागरिकों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने और स्वच्छता अपनाने की अपील की। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विवेक त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।