{"_id":"6a26927dd7f96e09d509bca4","slug":"video-gada-ma-samanaya-athhayayana-bna-canata-ganaeta-hatha-ka-parashana-raha-aasana-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में सामान्य अध्ययन बना चुनौती, गणित-हिंदी के प्रश्न रहे आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में सामान्य अध्ययन बना चुनौती, गणित-हिंदी के प्रश्न रहे आसान
गोंडा में पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत और उत्साह दोनों दिखाई दिए। शहर के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपने अनुभव साझा किए। अयोध्या से परीक्षा देने आए सुदीप यादव ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित था। हिंदी और गणित के प्रश्न अच्छे एवं सहज थे, जिससे उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई। हालांकि सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्नों में उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ा।
सुल्तानपुर के हिमांशु ने बताया कि इस बार का प्रश्नपत्र अपेक्षा से थोड़ा कठिन रहा। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा की तुलना में भी कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे। विशेष रूप से सामान्य अध्ययन में अच्छे स्तर के प्रश्न पूछे गए थे।
सुल्तानपुर से ही आए गोविंद जायसवाल ने कहा कि सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की तैयारी की वास्तविक परीक्षा ली। वहीं गणित और रीजनिंग के सवाल अपेक्षाकृत आसान थे, जिससे अभ्यर्थियों को अंक अर्जित करने का बेहतर अवसर मिला।
अयोध्या के सौरभ कश्यप ने बताया कि कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा। सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न कठिन थे लेकिन अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। उन्होंने एक रोचक प्रश्न का जिक्र करते हुए बताया कि पूछा गया था कि कौन-सा प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से प्रोफेशनल नेटवर्किंग के लिए प्रयोग किया जाता है? इसके सभी विकल्प हमारे समझ में नहीं आए। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते समय अभ्यर्थियों के बीच प्रश्नों को लेकर चर्चा का माहौल रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।