{"_id":"6985aa27a15822da140117b1","slug":"video-gada-pahaca-katha-vacaka-kashaka-ja-maharaja-ka-sarakara-sa-maga-ga-sarakashhanae-ka-le-bna-alga-vabhaga-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा पहुंचे कथा वाचक कौशिक जी महाराज की सरकार से मांग, गो-सरंक्षण के लिए बने अलग विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा पहुंचे कथा वाचक कौशिक जी महाराज की सरकार से मांग, गो-सरंक्षण के लिए बने अलग विभाग
गोंडा पहुंचे वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक कौशिक जी महाराज ने शुक्रवार को गो-रक्षा पर तीखा और मुखर बयान दिया। प्रेस वार्ता करके उन्होंने कहा कि 'आज भी हिंदू खतरे में हैं और गो माता कट रही हैं। सरकार से मांग की है कि गोशालाओं के संरक्षण और संचालन के लिए एक अलग विभाग बनाया जाए।
कौशिक जी महाराज ने कहा कि कई गोशालाओं में व्यवस्थागत लापरवाही के कारण गायें मर रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गो-भक्त हैं, लेकिन नीचे के कुछ अधिकारी लापरवाही बरतते हैं। इस कारण गोशालाओं की स्थिति बिगड़ रही है।'
उन्होंने जोर देकर कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और गो-दूध व गोमूत्र को सम्मानजनक, उचित मूल्य पर खरीदा जाए। ताकि, गोपालकों को प्रोत्साहन मिले। गो-रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जन-जन का दायित्व है। लोगों को भैंस पालन के स्थान पर गाय पालन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कौशिक जी महाराज ने दावा किया कि वे नियमित रूप से गाय का दूध और गोमूत्र का सेवन करते हैं। इससे वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि 'चाहें तो किसी भी डॉक्टर को बुलाकर मेरी जांच करा ली जाए, कोई बीमारी नहीं मिलेगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।