{"_id":"6a3a6c8bec9ab5d4dd001fd1","slug":"video-video-gada-ma-chhaha-hajara-rapaya-rashavata-lta-vana-tharaga-garafatara-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोंडा में छह हजार रुपये रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोंडा में छह हजार रुपये रिश्वत लेते वन दरोगा गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) देवीपाटन मंडल की टीम ने मंगलवार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते एक वन दरोगा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तरबगंज वन रेंज कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार के पास पकड़ा गया।
एंटी करप्शन संगठन के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार वन दरोगा की पहचान बालकराम निवासी ग्राम बंदरहा चिरैया, थाना मनकापुर के रूप में हुई है, जो बेलसर व तरबगंज वन रेंज में तैनात था।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गोपसराय गांव निवासी राधेश्याम ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी। आरोप था कि वन दरोगा फर्नीचर की दुकान संचालित करने के एवज में छह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद ट्रैप टीम ने जाल बिछाया।
मंगलवार दोपहर करीब 12:52 बजे जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।